फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नेमिनाथ जन्मकल्याणक ने दिया जीव दया, अहिंसा और तप का संदेश

विज्ञापन
सरधना। श्री चंद्रप्रभु जैन श्वेतांबर मंदिर में ज्ञानार्जन चातुर्मास के अंतर्गत संक्रांति महोत्स
विज्ञापन
- नेमिनाथ जन्मकल्याणक पर संक्रांति महोत्सव मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। श्री चंद्रप्रभु जैन श्वेतांबर मंदिर में ज्ञानार्जन चातुर्मास के अंतर्गत संक्रांति महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। साध्वी श्रुतपूर्णा श्रीजी एवं साध्वी इष्टप्रिया श्रीजी की निश्रा में भगवान 1008 श्री नेमिनाथ का जन्मकल्याणक उत्साहपूर्वक मनाया गया।
साध्वी ने कहा कि जैन धर्म के पर्व और त्योहार मनुष्य को तप और आत्मशुद्धि के लिए प्रेरित करते हैं। तप के माध्यम से व्यक्ति अपने कर्मों का क्षय करने का प्रयास करता है। भगवान नेमिनाथ ने जीवदया की अनुपम मिसाल प्रस्तुत की। उनकी करुणा और अहिंसा का संदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने बताया कि गुरुदेव विजय वल्लभ सूरी ने पूरे भारत में शिक्षा के प्रसार के लिए सैकड़ों विद्यालयों की स्थापना कराई, जिसका लाभ आज समाज के साथ-साथ अन्य वर्गों को भी मिल रहा है।
विज्ञापन

श्रीसंघ के अध्यक्ष आलोक जैन ने बताया कि भगवान नेमिनाथ प्रभु को सर्वप्रथम पुष्प अर्पित करने का लाभ सुरेश चंद जैन और क्षितिज जैन परिवार ने लिया। दीपक पूजन का लाभ अंबुज जैन एवं कृष्ण जैन परिवार, नैवेद्य पूजन का लाभ सतेंद्र जैन एवं आलोक जैन, फल पूजन का लाभ पंकज जैन एवं शुभम जैन तथा प्रभु के जन्म पर मांगलिक का लाभ संजय जैन एवं अमन जैन परिवार ने लिया।
विज्ञापन

गुरु वल्लभ की पूजन का लाभ आदिश जैन परिवार ने लिया। परमात्मा एवं देव-गुरुओं को पुष्पमाला अर्पित करने का लाभ श्रीपाल जैन एवं कश्मीरी लाल जैन ने लिया। मेरठ और मुजफ्फरनगर से पहुंचे कुमारपाल, संजय, प्रमोद, भाजपा अध्यक्ष विनोद जैन, मीना जैन, मंजू जैन एवं ललित को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समाज के लोगों ने गुरु वल्लभ के संक्रांति गीत का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। इस दौरान जयप्रकाश जैन, क्षितिज जैन, रविंदर जैन, नरेंद्र जैन, सुनील जैन, रामावतार जैन, राहुल जैन, मोंटी जैन, विक्की जैन, विजेंद्र जैन, शिव कुमार जैन, लोकेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें