फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़ खिलाकर आपसी सौहार्द का पैगाम दिया

विज्ञापन
हर्रा चेयरपर्सन पति गुलजार चौधरी हिंदू समाज के लोगों को मिठाई खिलाकर फैसले का स्वागत करते हुए। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरूरपुर/रोहटा। सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अयोध्या मामले में अपना फैसला दे दिया है। स़का कस्बा हर्रा, खिवाई, जसड़ सुलताननगर में हिंदू-मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वागत किया। हर्रा चेयरपर्सन हुस्नो बेगम के आवास पर चेयरपर्सन पति गुलजार चौधरी ने हिंदू-मुस्लिम समाज के लोगों को गुड़ खिलाकर आपसी सौहार्द की मिसाल कायम की। इस मौके पर चेयरपर्सन पति गुलजार चौधरी ने कहा कि सभी को कोर्ट के निर्णय का स्वागत करना चाहिए। देश में भाईचारा कायम रखना चाहिए। इस दौरान भाजपा नेता रामभूल चौहान, हाफिज निसार, आदेश सोनी, शुएब राणा, राकिब, मुमताज चौधरी आदि शामिल रहे। उधर, थाना प्रभारी सतीश कुमार ने गांवों में शांति कायम करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन

रोहटा क्षेत्र में भी अभूतपूर्व सुरक्षा रही। क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटकर थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ गांवों में भ्रमण कर लोगों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा की। हिंदू-मुस्लिम मिश्रित आबादी वाले गांवों में भारी पुलिस बल के साथ में फ्लैग मार्च किया। सभी से सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करने का आह्वान कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कोर्ट के फैसले के चलते सुबह में ही भारी पुलिस बल इलाके में गश्त पर था। इस दौरान संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील गांवों में चेकिंग कराई। लोगों से बातचीत कर उनके बीच आत्मविश्वास जगाया। हिंदू-मुस्लिम आबादी वाले गांव में खासतौर से पुलिस की विशेष नजर रखी। लोगों में फैसले का स्वागत करते हुए दिनचर्या रोज की तरह रखी। उधर, दूसरी ओर क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र सिंह ने अयोध्या फैसले के बाद लोगों से शांति की अपील की। उन्होंने कहा कि 11 दीप जलाकर भी खुशियां जाहिर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें