फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वेस्ट टू वेलनेस नवाचार का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विश्व पर्यावरण दिवस पर सुभारती मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग द्वारा हरित आरोग्यम क्रिएटिंग ए सस्टेनेबल मेडिसिनल वेलनेस कॉर्नर विषय पर अभिनव पर्यावरणीय पहल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन




कार्यक्रम के अंतर्गत विभाग के बाहर स्थित टैरेस क्षेत्र को स्वास्थ्यवर्धक शिक्षण स्थल के रूप में विकसित करने की शुरुआत की गई। विद्यार्थियों ने तुलसी, अश्वगंधा, एलोवेरा, गिलोय, ब्राह्मी, लेमनग्रास और पुदीना सहित विभिन्न औषधीय पौधों का रोपण किया।



कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि वेस्ट टू वेलनेस नवाचार मॉडल रही। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एयर कंडीशनर से निकलने वाले जल के संग्रहण की योजना भी बनाई गई है। इस जल का उपयोग पौधों की सिंचाई में किया जाएगा। साथ ही ग्रीन लेगेसी प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया, जिसके तहत प्रत्येक पौधे की जिम्मेदारी किसी विद्यार्थी या विद्यार्थी समूह को सौंपी जाएगी, ताकि परियोजना की निरंतरता बनी रहे।
विज्ञापन




इस अवसर पर सुभारती मेडिकल कॉलेज के कार्यकारी अधिकारी डॉ. कृष्णा कृष्णमूर्ति ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का विषय नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। विभागाध्यक्ष डॉ. निधि बंसल ने बताया कि हरित आरोग्यम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, नवाचार, पर्यावरणीय चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने की महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें