फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस के ऑप्शन में गड़बड़ी, विवि ने प्रक्रिया रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फीस के ऑप्शन में गड़बड़ी, विवि ने प्रक्रिया रोकी
विज्ञापन

मेरठ। परीक्षा फार्म भरने के ऑप्शन में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर सीसीएसयू ने फीस जमा करने की प्रक्रिया रोक दी। कई छात्रों की अधिक फीस कट गई। शिकायत पर विवि ने उनकी समस्या का समाधान किया।
विज्ञापन

सीसीएसयू से संबंधित कॉलेजों में वार्षिक प्रणाली के अंतर्गत संचालित समस्त प्राइवेट और रेग्युलर पाठ्यक्रमों के परीक्षा फ ार्म शनिवार से भरने शुरू हो गए हैं। शनिवार देर शाम तक एक हजार से अधिक छात्रों ने परीक्षा फार्म भरा। छात्रों से एक विषय के स्थान पर कई विषयों क ी फीस कटने लगी। जब छात्रों को फीस भुगतान में गड़बड़ी लगी तो शिकायत विवि से प्रशासन से की। छात्रों की शिकायत के बाद विवि प्रशासन ने फीस पेमेंट प्रक्रिया पर रोक लगा दी। विवि प्रशासन की तरफ से परीक्षा शुल्क व अन्य शुल्क के साथ प्रयोगात्मक परीक्षा का भी शुल्क लिया जाता है। जिसके लिए विवि प्रशासन की तरफ से प्रयोगात्मक पेपर प्रति कोड 170 रुपये निर्धारित किए हैं। लेकिन परीक्षा शुल्क के साथ छात्रों से प्रयोगात्मक पेपर कोड के स्थान पर सभी कोड को जोड़कर 850 रुपये लिए जा रहे थे, जबकि प्रयोगात्मक पेपर कोड के अनुरूप लेना था। सीसीएसयू प्रशासन ने बताया कि छात्रों की समस्या का समाधान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें