कलर्स के शो इंडियाज गॉट टैलेंट में मेरठ के दो कलाकारों क ो एंट्री मिली है। पूर्वा फय्याज अली निवासी शकील अहमद और कोरियोग्राफर कपिल बेद शो में नजर आएंगे। दोनों कलाकारों क ी शूटिंग 25 अप्रैल को गुड़गांव में पूरी हुई। शूटिंग से लौटकर इन्होंने अमर उजाला से अनुभव साझा किया।
पूर्वा फय्याज अली निवासी शकील अहमद शो में 3 मिनट में 40 अंडे खाते दिखेंगे। शकील किराना दुकान चलाते हैं। मालीवुड फिल्मों में अभिनय और डायरेक्शन कर चुके हैं। स्कूली दिनों से ही फिल्मों का शौक था। शो के बारे में पता चला तो ऑडिशन देने दिल्ली पहुंचे। शकील कहते हैं, किराने की दुकान पर कई बार अंडे फूट जाते थे तो उन्हें खा लेता था। मुझे लगा कि मैं शो में अंडे खा सकता हूं। मैंने यह टार्गेट लिया ऑडिशन में 20 अंडे खाकर दिखाए।
जजेस में करण जौहर, किरण खेर, भारती, सिद्धार्थ को मेरा टैलेंट पसंद आया और मेरा चयन हो गया। फाइनल राउंड में मुझे 40 अंडे खाने थे। शो मई के पहले सप्ताह में प्रसारित होगा। शो में श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ के साथ शकील नजर आएंगे। भारती के साथ शकील ने शो की शूटिंग दिल्ली में की है।
ऑइस डांस करेंगे कपिल
कोरियोग्राफर कपिल बेदी शो में आइस बॉलिंग एक्ट करेंगे। कपिल के एपिसोड का प्रसारण मई के दूसरे हफ्ते में होगा। शो की शूटिंग गुड़गांव एंबीएंस मॉल में हुई है। डीआइडी सहित अन्य डांस शोज में भाग ले चुके कपिल शो में डांस के लिए गए थे।
लेकिन शो आयोजकाें ने उन्हें कुछ चैलेंजिंग करने को कहा तो कपिल ने बर्फ की सिल्लियों पर स्लाइडिंग को चुना। इसमें कपिल बॉल के साथ बर्फ पर लेटकर स्लाइड करते हुए जाएंगे और सामने 10 मेटल की बड़ी फुटबॉल्स को अपनी बॉडी से शूटआउट करेंगे। कपिल का कहना है काफी चैलेंजिंग था, लाइफ का खतरा भी था, लेकिन कुछ करना था इसलिए मैंने भगवान का नाम लेकर यह शो किया।