फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संस्कारशाला में मेधावियों को सम्मानित किया

Sun, 23 Nov 2025 05:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
रोहटा। गांव डालमपुर में आयोजित संस्कारशाला में मेधावियों को सम्मानित किया गया। संगठन
विज्ञापन
रोहटा। क्लब-60 शिक्षा सेतु सेवा मिशन डालमपुर स्थित आराध्या पब्लिक स्कूल में मासिक संस्कारशाला कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के 33 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने और उसे प्राप्त करने के लिए प्रेरक संदेश दिए गए। छोटे नियम बड़े बदलाव, आत्म विकास, स्व-उत्थान, और लक्ष्य प्राप्ति के लिए आपने क्या किया और आगे क्या करेंगे जैसे विषयों पर पूर्व में आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्कूल बैग, सामान्य ज्ञान एवं पाठ्य पुस्तकें, रजिस्टर, पेन, पेंसिल, पोस्टर कलर, मैप, क्रिकेट बैट, ऊनी शॉल, सिलाई मशीन से पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि वेदप्रकाश उपाध्याय ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से अध्ययन करने के महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए। कार्यक्रम में केपी सिंह, डॉ. सुरेशपाल, डॉ. देवेंद्र गौतम और डॉ. मनोज शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें