फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वार्षिकोत्सव में मेधावियों का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में छात्रों को सम्मानित करते मुख्य
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. जीनत जैदी, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय बीबी नगर और विशिष्ट अतिथि प्रो. (डॉ.) प्रतीत कुमार, प्राचार्य चौधरी चरण सिंह राजकीय महाविद्यालय, छपरौली मौजूद रहे।
विज्ञापन

शुभारंभ सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुआ, जिसे छात्र-छात्राओं ने आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। ढोलना रे और शिव स्तुति पर आधारित नृत्य को विशेष सराहना मिली। शैक्षणिक, सांस्कृतिक, क्रीड़ा और राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। चैंपियन छात्र मुकुल और चैंपियन छात्रा अंशिका भाटी को विशेष पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि डॉ. जीनत जैदी और विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रतीत कुमार ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच जरूरी है।
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनू सिंह ने महाविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्राचार्य प्रो. विनीता राठी ने अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार जताया।
इस मौके पर डॉ. जितेंद्र कुमार बालियान, डॉ. शालिनी सोनी, डॉ. रेनू जैन, डॉ. समता तोमर, डॉ. विजयवीर सिंह, डॉ. मनोज आर्य, संजीव कुमार, दिशांत कुमार सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें