फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेधावी छात्र, खिलाड़ी और समाजसेवियों का सम्मान

विज्ञापन
सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं सामाजिक सेवा निर्माण श्रमिक फाउंडेशन के पदा​धिकारी क्षेत्
विज्ञापन
सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं सामाजिक सेवा निर्माण श्रमिक फाउंडेशन ने किया आयोजन
विज्ञापन

माछरा। रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव हसनपुर कदीम में सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं सामाजिक सेवा निर्माण श्रमिक फाउंडेशन के द्वारा वीनस गार्डन में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 5 से कक्षा 12 तक के लगभग 300 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। 75 खिलाड़ियों को व 50 समाजसेवकों और मीडिया से जुड़े लोगों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार गौतम ने की । मुख्य अतिथि विधायक शाहिद मंजूर और नरेंद्र खजूरी सदस्य एससी एसटी आयोग, नम्रता सिंह सचिव विधिक प्राधिकरण मेरठ रहे। मुख्य वक्ता आदरणीय सतीश प्रकाश प्रोफेसर मेरठ कॉलेज मेरठ, डॉ मनोज जाटव असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय डिग्री कॉलेज हसनपुर अमरोहा, रवि शेखर संविधान प्रचारक एवं बलराम सिंह नागवंशी संस्थापक मैनेजिंग ट्रस्ट डीएसए अशोक टकसालिया, सानुज गौतम आदि सभी ने संबोधित किया। अंकुर जाटव जिन्होंने हाल ही में कश्मीर से कन्याकुमारी तक पैदल दौड़ते हुए पूरे भारत की यात्रा की उनको भी सम्मानित किया गया। मोदीनगर से बेटी अनुष्का डांस ड्रम की डायरेक्टर अपनी पूरी टीम के साथ पहुंची और अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान जग्गी प्रधान हसनपुर कलां, देवदास गौतम प्रभारी पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं वंदन मंडल उपाध्यक्ष झांसी, अश्विनी जाटव मंडल उपाध्यक्ष मेरठ, श्यामवीर सिंह अध्यक्ष तहसील मवाना, वेद प्रकाश, राजीव कुमार, कुसुम, अशोक, सिद्धार्थ गौतम, मनीष त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें