फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जनता इंटर कॉलेज का 80 व स्थापना दिवस मनाया

Sat, 16 May 2026 07:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। जनता इंटर कॉलेज खरखौदा ने अपना 80 वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर विद्यालय में हवन पूजन किया गया। विद्यालय प्रबंधक सत्यप्रकाश शर्मा, उप प्रबंधक आर पी चौधरी व प्रधानाचार्य डॉ दिनेश कुमार शर्मा सहित कई लोगों ने हवन में आहुति दी। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के प्रथम तीन स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रबंध समिति सदस्य जगत सिंह ने बताया कि यह विद्यालय पराधीन भारत में 16 मई 1946 को स्थापित हुआ था। जिस समय 20-25 किमी के मध्य कोई विद्यालय नहीं था। आज इन 80 वर्ष में इस संस्था से शिक्षा प्राप्त कर अनेक छात्र प्रदेश और देश के शीर्ष पदों पर सेवा दे रहे हैं।अध्यक्षता रणधीर शास्त्री और संचालन प्रवक्ता केडी शुक्ला ने किया। इस मौके पर जितेन्द्र कुमार, डॉ अपर्णा शर्मा, वीपी सिंह, योगेंद्र सिंह, राहुल झा, राकेश शर्मा, वर्षा शर्मा, ललित प्रजापति सहित कई लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें