फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अमर उजाला ओलंपियाड में मेधावी छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
अमर उजाला ओलंपियाड में प्रतिभाग करने वाले मेधावी छात्र प्रमाण पत्रों के साथ। (स्त्रोत स्कूल) मव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल (मदर विंग) ने अमर उजाला ओलंपियाड में कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साहपूर्ण सहभाग और सराहनीय प्रयासों के लिए प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

कक्षा तीन की छात्रा मान्यता चौधरी ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा चार के छात्र अनमोल बंसला ने भी जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। प्रबंधक मनोज रस्तोगी एवं प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने विद्यार्थियों को इस सफलता के लिए बधाई दी और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि छोटी-छोटी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर ही बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं। प्रधानाचार्य प्रमोद राजपूत ने सभी विद्यार्थियों को उनके परिश्रम और सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके प्रयासों की सराहना की और उन्हें निरंतर उत्कृष्टता की ओर बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें