फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत

विज्ञापन
गांव खासपुर में सिद्ध पीठ प्राचीन हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव के दौरान समिति द्वारा पुरस्कृत क - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
खरखौदा। गांव खासपुर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ हनुमान मंदिर का 12वां वार्षिकोत्सव रविवार को मनाया गया। इस मौके पर पहले दो दिवसीय मनोकामना अखंड महायज्ञ का भी आयोजन किया गया। वहीं, क्षेत्र के आसपास के गांवों के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

गांव खासपुर स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में शनिवार को दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शनिवार को ही मंदिर परिसर में मनोकामना अखंड़ महायज्ञ का भी शुभारंभ किया गया। रविवार को यज्ञ की पूूर्ण आहुति दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव पांची स्थित एमएस हेरिटेज स्कूल की प्रधानाचार्य रंजना वर्मा व मुख्य अतिथि राजकुमार त्यागी, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेमलता तिवारी व ईश्वर चंद शर्मा व ग्राम प्रधान देवेंद्र शर्मा समेत सभी को समिति के सदस्यों ने पटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर राजकुमार त्यागी ने क्षेत्र के सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, प्रेमलता तिवारी ने महिला महिला जागृति की आवश्यक्ता पर बल दिया। इस मौके पर क्षेत्र के सभी गांवों के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन विपिन त्यागी, डॉ. विदिप्त त्यागी दोनों ने संयुक्त रूप से किया। यहां डॉ. नवनीत त्यागी, मूलचंद, सरोज त्यागी, डॉ. वीके गोयल, डॉ. नित्यानंद सैनी, सुबोध त्यागी, विक्रम सिंह, त्रिलोक चंद गर्ग, विनोद प्रकाश, हरिओम त्यागी, अशोक त्यागी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें