फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेधावी बच्चों और शिक्षकों को किया सम्मानित

Sun, 01 Nov 2026 08:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। गांव डालमपुर में क्लब-60 के शिक्षा सेतु सेवा मिशन के तत्वावधान में आदर्श विद्यालय जूनियर हाईस्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और मिशन में योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में 51 बच्चों ने प्रतिभाग किया। शिक्षा सेतु मिशन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 12 विद्यार्थियों के साथ शिक्षक संदीप पुनिया और वेदप्रकाश उपाध्याय को सम्मानित किया गया। इसके अलावा गत दिवस आयोजित हिंदी और गणित की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एशियाई खेलों से संबंधित ज्ञानवर्धक प्रश्न तैयार कर भेजने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। वहीं, पांच शिक्षक बेटियों को प्रोत्साहन स्वरूप छात्रवृत्ति दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. देवेंद्र गौतम ने की। मुख्य अतिथि रासना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार रहे। संचालन केपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें