फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक में 1.30 लाख छात्रों की मेरिट जारी, आज से लें दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में स्नातक में एडमिशन के लिए विवि ने पहली मेरिट जारी कर दी है। छात्र-छात्राओं के मोबाइल पर मेरिट से संबंधित मेसेज भेजा गया है। छात्र अपनी लॉगइन आईडी खोलकर मेरिट देख सकते हैं। अलॉट किए गए कॉलेज का ऑफर लेटर डाउनलोड कर सोमवार से ही एडमिशन ले लें।
विज्ञापन

कुछ कॉलेजों ने प्रथम वर्ष में एडमिशन की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। ऐसे में जो कॉलेज आपको अलॉट हुआ है उसकी वेबसाइट भी देख लें कि कहीं ऑनलाइन प्रक्रिया तो नहीं की गई है। जहां ऑनलाइन व्यवस्था है, वहां पर छात्रों को जाने पर भी एडमिशन नहीं मिलेगा।
सीसीएसयू के परिक्षेत्र में मेरठ और सहारनपुर मंडल के 1 लाख 30 हजार छात्र-छात्राओं की मेरिट जारी की गई है। छात्र-छात्राएं कॉलेज का अलॉटमेंटर लेटर और फार्म का प्रिंट आउट डाउनलोड कर लें। इसके अलावा अपने 10वीं, 12वीं के शैक्षिक प्रमाण पत्र, आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र, मूल निवास, आधार, अगर कोई वेटेज एनसीसी, एनएसएस, खेल आदि का भरा हुआ है तो समस्त प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो एवं मूल प्रमाण पत्रों के साथ विवि कैंपस-कॉलेजों में संपर्क करें। अगर किसी ने ईडब्लूएस कोटे में आवेदन किया है, तो उसका प्रमाण पत्र भी लेकर जाएंगे। फीस कॉलेज अपने हिसाब से बैंक में नकद या ड्राफ्ट के माध्यम से जमा कराएंगे।
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज-एनएएस और डीएन में ऑनलाइन होगी प्रक्रिया
मेरठ कॉलेज, डीएन कॉलेज और एनएएस कॉलेज में किसी भी छात्र-छात्रा को कॉलेज जाने की जरूरत नहीं है। कॉलेज की वेबसाइट पर प्रथम वर्ष के फार्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। छात्र-छात्राएं ऑफर लेटर समेत सारे प्रमाण पत्रों को कंप्यूटर में सेव करें और फार्म के साथ अपलोड करें। मार्कशीट और सनद आदि के मूल प्रमाण पत्रों को स्कैनिंग करके अपलोड करें। फीस भी ऑनलाइन जमा होगी। कोई समस्या होने पर कॉलेजों की वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर बात कर सकते हैं।
दूसरे कॉलेजों में ऑफलाइन होंगे एडमिशन
सीसीएसयू कैंपस के सभी विभागों में ऑफलाइन एडमिशन होंगे। छात्र-छात्राओं को विभाग जाकर फार्म भरना होगा। इस्माईल गर्ल्स कॉलेज और शहीद मंगल पांडे डिग्री कॉलेज में फॉर्म ऑनलाइन भरा जाएगा, लेकिन छात्राओं को उसका प्रिंट आउट लेकर कॉलेज में जाना होगा। इसके अलावा आरजी गर्ल्स कॉलेज, कनोहर लाल गर्ल्स कॉलेज और इस्माईल गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं को कॉलेज जाकर ही एडमिशन लेना होगा।
बीए में पहली कटऑफ 70 से ऊपर
सरकारी कॉलेजों में बीए में पहली कटऑफ इस बार 70 से ऊपर गई है। बीकॉम और बीएससी में भी कटऑफ 79 तक रही है। ऐसे में कई कॉलेजों में 65 फीसदी अंक वाले छात्र-छात्राओं को भी एडमिशन नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन

मेरठ के कॉलेज और मेरिट की स्थिति
कॉलेज यूपी बोर्ड ---------- -- ------ अन्य बोर्ड
कोर्स सामान्य - ओबीसी - एससी ----------- सामान्य - ओबीसी - एससी
डीएन कॉलेज
बीकॉम -- 77.00 71.60 71.00---------- 97.60 88.80 78.80
बीएससी बायो-- 72.60 69.00 66.80 -------- 83.00 73.00 67.80
बीएससी मैथ -- 78.00 75.00 75.00 -----------93.40 89.20 86.20
बीएससी स्टेटिक्स -- 63.60 56.40 50.40 ------- 75.00 64.60 60.60
--------------------------
मेरठ कॉलेज
बीए -- 70.00 66.80 64.80 --------77.40 70.40 65.00
बीकॉम -- 75.00 70.80 68.40 ------ 94.40 86.60 73.60
बीकॉम-एलएलबी --59.00 38.17 37.40 ---- 77.40 45.40 47.40
बीएससी बायो -- 73.60 70.20 69.00 ---- 84.80 74.40 68.80
बीएससी मैथ -- 74.40 70.60 71.00 ------- 88.20 83.80 71.80
बीएससी स्टेक्टिस --69.80 66.00 56.00 --- 82.20 72.80 60.60
-----------------------------
एनएएस कॉलेज
बीए-- 72.20 69.10 68.20 ------ 82.20 76.20 68.20
बीकॉम -- 72.60 70.00 68.20 -----92.50 86.40 72.80
बीएससी बायो-- 74.60 72.40 69.60 ----- 87.60 80.40 78.60
बीएससी मैथ -- 79.00 76.60 76.60 ---- 94.40 90.40 85.00
बीएससी स्टेक्टिस -- 73.20 69.80 65.60 ---- 87.00 80.60 65.60
-----------------------
इस्माईल गर्ल्स कॉलेज बीए -- 65.20 60.20 59.00 --------- -65.40 61.00 59.20
बीकॉम - 76.40 72.60 68.60 -----------89.20 83.80 71.80
बीएससी मैथ - 48.40 0.00 0.00 ------- 59.80 0.00 0.00
-------------------
आरजी गर्ल्स कॉलेज
बीए-- 72.00 66.40 64.40 ------ 73.20 66.40 64.60
बीकॉम -- 72.60 69.40 65.80 ---- 88.40 83.20 65.60
बीएससी बायोलॉजी -- 70.80 67.00 63.20 78.60 67.00 63.30
कनोहर लाल गर्ल्स कॉलेज
बीए-- 64.60 55.60 59.00 ----------64.60 55.20 59.20
बीकॉम -- 70.60 66.00 56.00 ------ 77.60 66.60 57.60
-------------
शहीद मंगल पांडे गर्ल्स डिग्री कॉलेज
बीए-- 69.80 63.80 62.80 ----------69.40 64.20 64.20
बीकॉम -- 72.40 67.20 63.80 --------77.00 68.00 66.80
बीएससी बायो-- 67.60 60.00 50.40 ---- 69.60 62.00 53.60
बीएससी मैथ -- 74.00 69.20 69.80 ------ 83.60 71.80 70.60
----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें