फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पारा 42.8 डिग्री...लोग बेहाल, गिरने लगा जलस्तर

विज्ञापन
तितावी में सूख रही ईंख की प​त्तियां
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गर्मी ने लोगों को पसीने छुड़ा दिए। दिनभर लू चली। अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री पर पहुंच गया है। दोपहर में बाजार और सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ। गर्मी से फसलों को नुकसान हो रहा है। ईख की पत्तियां सूखने लगी हैं। जलस्तर गिरने लगा है।
विज्ञापन

रविवार रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पहुंच गया। गर्मी अधिक होने के चलते लोगों को रात के समय भी राहत नहीं मिली। सोमवार को सुबह से ही गर्मी का प्रकोप नजर आया। दोपहर के समय करीब 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लू चली। गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। शहर के मुख्य मार्गाें और बाजारों में आवागमन प्रभावित रहा।
अमीरनगर के किसान नावेद खान का कहना है कि गर्मी बढ़ने के कारण फसल तो बरबाद होने ही लगी है। जलस्तर लगभग 10 फीट नीचे चला गया है। किसानों को ट्यूबवेल में 10-10 फीट की नाल बढ़ानी पड़ रही है।
विज्ञापन

भौराखुर्द गांव के किसान राजकुमार का कहना है कि जल्द बारिश शुरू नहीं हुई तो परेशानी बढ़ेगी। किसानों को अधिक ट्यूबवेल चलानी पड़ रही है, जिससे जल का अधिक दोहन हो रहा है। जलस्तर कम होने से ट्यूबवेल से पानी कम निकलने लगा है।
- किस दिन कितना रहा तापमान
तिथि पारा
17 जून 42.8 डिग्री
16 जून 42.5 डिग्री
15 जून 42.4 डिग्री
14 जून 42.8 डिग्री
13 जून 43.0 डिग्री
12 जून 42.8 डिग्री
11 जून 42.3 डिग्री
- इनसेट : इस तरह करें लू से बचाव
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार बताते हैं कि दोपहर 12 से तीन बजे के बीच अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। टोपी, गमछा या छाते का इस्तेमाल करें। हल्के रंग के ढीले, सूती कपड़े पहनें। सफर में अपने साथ पानी रखें और बार-बार पानी पीते रहें।
- इनसेट
पशुओं का गर्मी में रखें ख्याल
पशुओं का गर्मी में ख्याल रखें। उन्हें छांव में बांधे। बार-बार पानी पिलाते रहें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र गुप्ता कहते हैं कि पशुओं को धूप से बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें