फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सेंट्रल मार्केट विवाद गरमाया, 1468 दुकानों पर खतरा, व्यापारी बोले-अब दिल्ली कूच करेंगे

Tue, 09 Dec 2025 03:39 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद में व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि 1468 दुकानों पर कार्रवाई की तैयारी है। व्यापारी चेतावनी दे रहे हैं कि यदि सरकार ने 20 दिनों में कदम नहीं उठाया तो वे दिल्ली कूच कर संसद घेरेंगे।

विज्ञापन
व्यापारियों ने लगाए पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल मार्केट के मामले में व्यापारियों ने कलक्ट्रेट और प्रतिष्ठानों के बाहर किया विरोध प्रदर्शन मेरठ में व्यापार मंडल मेरठ से जुड़े व्यापारियों ने सेंट्रल मार्केट मामले में सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से पीएम मोदी के नाम पर ज्ञापन भेजा। वहीं मंगलवार को व्यापारियों ने पोस्टर भी लगाया जिस पर लिखा था-

विज्ञापन

-विकास का हम समर्थन करते हैं पर हमें इस तरह  उजाड़ो मत
-उचित मुआवजा और दुकान के बदले दुकान दो
-जब तक रोजी रोटी का जुगाड़ नहीं तब तक नहीं छोड़ेंगे दुकान
-दुकान तोड़ने से पहले बुलडोजर को हमारे ऊपर से गुजरना होगा।

व्यापारियों ने कहा कि अब भी 1468 दुकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है। यदि अब अन्य दुकानों पर बुलडोजर चला तो वे दिल्ली कूच करेंगे और संसद भवन का घेराव करेंगे। जिला अध्यक्ष जीतू सिंह नागपाल के नेतृत्व में व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। 

नागपाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 26 अक्टूबर 2025 को सेंट्रल मार्केट स्थित भवन संख्या 661/6 को आवास विकास की लापरवाही और कमजोर पैरवी के कारण ढहा दिया गया। इससे दर्जनों परिवार सड़क पर आ गए। 

अब शास्त्रीनगर, जागृति विहार सहित अन्य क्षेत्रों में 1468 व्यावसायिक भवनों पर भी बुलडोजर की तलवार लटकी है। उन्होंने कहा यदि ये दुकानें गिराई गईं तो दुकान मालिक, कर्मचारी एवं उनके परिवार सहित हजारों लोगों की रोजी-रोटी संकट में पड़ जाएगी। 

यह भी पढ़ें: Meerut: CCSU के मैदान में डोपिंग का काला खेल, इंजेक्शन के ढेर ने खोली खिलाड़ियों की पोल
विज्ञापन

मेरठ व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप करते हुए संसद में विशेष विधेयक लाकर इन 1468 व्यावसायिक निर्माणों को बचाने और व्यापारियों को स्थायी राहत देने की मांग की है। संगठन की ओर से चेतावनी दी गई कि यदि आगामी 20 दिनों में केंद्र सरकार इस मामले में कदम नहीं उठाती तो बड़ी संख्या में व्यापारी बसों में सवार होकर दिल्ली कूच करेंगे और संसद भवन का घेराव कर काले झंडे दिखाएंगे। 

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जिला मंत्री एडवोकेट उमाशंकर खटीक, शाहबाज, कामिल, तरुण शर्मा, प्रशांत कौशिक, हिफ्जान, विनीत शर्मा, जीशान अली रहे। वहीं, सेंट्रल मार्केट में भी व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों के बाहर काले बैनर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उनके व्यापार और परिवार को बर्बाद होने से बचाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें