फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में नहीं थम रहा अपराध, व्यापारी का बेटा लापता, अपहरण की आशंका

Sun, 10 Mar 2019 02:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में लिसाड़ी गेट के शौकीन गार्डन से टायर व्यापारी का 14 वर्षीय बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। जिस दोस्त पर घर से बुलाकर ले जाने का आरोप है, उसके मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शौकीन गार्डन निवासी मो. यूनुस टायर व्यापारी हैं। उनका बेटा आजम (14) श्यामनगर स्थित डिवाइन इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र है। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे छात्र घर पर था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला 15 वर्षीय दोस्त घर से बुलाकर ले गया। शाम तक छात्र घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। लेकिन छात्र का सुराग नहीं लगा। जो किशोर घर से बुलाकर आजम को लेकर गया, शनिवार को परिजन उसके यहां पहुंचे। लेकिन वह भी घर पर नहीं मिला। जिसके बाद छात्र के परिजनों ने 15 वर्षीय छात्र पर अपहरण का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी। अपहरण की सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट नजीर अली मौके पर पहुुंचे।

विज्ञापन

मेरे बेटे को जेल भेज दो
15 वर्षीय किशोर के पिता ने आजम के परिजनों से कहा कि उनका बेटा कहां लेकर गया है इसकी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस चाहे उसे जेल भेज दे। वह नहीं मिला तो मुझे थाने ले जाओ।

दोस्त के फोन से की कॉल
सीओ कोतवाली ने बताया कि आजम ने रात में अपने दोस्त के मोबाइल फोन से अपने पिता को कॉल की है। जिसने कहा कि वह घूमने आया है और जल्द ही घर आ जाएगा। सीओ का कहना है कि मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस की दो टीमें लगाई हैं। जल्द ही छात्र को बरामद कर लिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें