फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ बवाल के मुख्य आरोपी इश्तियाक और अब्बास गिरफ्तार, क्या थी साजिश, अब खुलेगा राज

Sun, 10 Mar 2019 12:03 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ बवाल के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लाल घेरे में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में भूसा मंडी के बवाल में आरोपी शराब माफिया इश्तियाक और अब्बास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहले आगजनी की और फिर लोगों को भड़काकर बवाल किया। आरोपियों ने वीडियो और फोटो में 200 लोगों को पहचाना है। बवाल में उनकी क्या भूमिका है, इसकी जांच की जा रही है। इससे पहले पुलिस सिर्फ एक आरोपी नदीम को जेल भेज पाई थी।

विज्ञापन

 
सदर बाजार थानाक्षेत्र के भूसा मंडी में बीते बुधवार को अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के दौरान लोगों ने पुलिस व कैंट बोर्ड टीम का विरोध किया था। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर हमला किया था। इस दौरान भूसा मंडी में 200 झुग्गियों को आग के हवाले कर दिया गया था। शहर में दंगा भड़काने के उद्देश्य से बवालियों ने धार्मिक स्थल भी नहीं छोड़ा। पुलिस ने मौके से एक बवाली नदीम को पकड़ा था, जिसको वह जेल भेज चुकी है। चार दिन बीतने के बाद गिरफ्तारी न होने पर सवाल उठ रहे थे।
 
शनिवार को सदर बाजार पुलिस ने बवाल के आरोपियों शराब माफिया इश्तियाक और अब्बास निवासी भूसा मंडी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बवाल की वीडियो व फोटो दिखाए। जिसमें आरोपियों ने कई लोगों की पहचान की। हालांकि पुलिस का कहना है कि कोई बेकसूर जेल नहीं जाएगा। असली आरोपी पुलिस से नहीं बच सकता। बवालियों पर एसएसपी ने 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम भी बवालियों की तलाश में लगी हुई है।

विज्ञापन

अधिकांश आरोपी परिवार के  
गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि झुग्गियों में आगजनी के बाद भीड़ को भड़काया गया है। उसके बाद दिल्ली रोड पर अराजकता का माहौल बनाया। पुलिस का दावा कि जितने लोगों की झुग्गियां जली है, अधिकांश आरोपियों में उन्हीं के परिवार के लोग शामिल हैं। इसको लेकर पुलिस भी असमंजस की स्थिति में है।

उजड़ गए घर, कहां दे पुलिस दबिश 
पुलिस का दावा कि अधिकांश बवालियों के घर इसी आगजनी में जल गए। उनका परिवार भी उजड़ गया है। पुलिस बवालियों की तलाश में दबिश दे तो दे कहां। बवाली इधर-उधर अपने रिश्तेदारों या परिचितों के यहां छिपे हुए हैं। जिनको लाने के लिए पुलिस दूसरे हथकंडे आजमा रही है। पुलिस ने भूसा मंडी में गुपचुप तरीके से तीन बार दबिश दी, जिसमें सिर्फ दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन

चौथे दिन भी तनाव, फोर्स तैनात 
भूसा मंडी में चौथे दिन भी तनाव बरकरार रहा। चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा है। इस बवाल में कौन आरोपी बनेगा, इसको लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं। वहीं, कई लोग इस बवाल की आड़ में अपनी रंजिश के चलते ही लोगों के नाम मुकदमे में लिखवाने की फिराक में हैं। जिनको तस्दीक करने का काम जोरों से चल रहा है। पुराने मामलों को देखते पुलिस बवालियों को चिह्नित करने में जुटी है।
 
तस्दीक के बाद ही होगी गिरफ्तारी
बवाल में तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपियों पर गैंगेस्टर और रासुका लगेगा। बवाल के आरोपियों के नामों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लेकिन पूरी तरह तस्दीक होने के बाद ही गिरफ्तारी होगी। - नितिन तिवारी, एसएसपी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें