24 फरवरी को पूठखास स्थित गंगनहर से मेराब का शव बरामद हो गया था, जबकि कोनेन का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। इसे लेकर देहलीगेट पुलिस जेल में बंद सऊद फैजी, आरिफ, साद, निशा, कोसर और मुसर्रत को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही है। वहीं दो बार मोदीनगर की पुलिस देहलीगेट थाने आ चुकी है।
निवाड़ी स्थित गंगनगर में एक बच्ची का शव मिला है, जिसको निवाड़ी पुलिस कोनेन का बता रही है। इसकी जानकारी पर देहलीगेट पुलिस ने कोनेन के पिता शाहिद बेग को निवाड़ी थाने भेजा था। लेकिन शाहिद शव की पहचान नहीं कर पाया।
इंस्पेक्टर देहलीगेट ऋषिपाल सिंह का कहना कि निवाड़ी में मिला शव कोनेन का नहीं है। निवाड़ी पुलिस जबरन दावा कर रही है। यह बात पुलिस अधिकारियों को अवगत करा दी है। निवाड़ी थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जो शव मिला था, उस बच्ची की उम्र भी छह साल थी। इसलिए मामले की जानकारी मेरठ पुलिस को दी गई।
पोस्टमार्टम में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि
मेरठ पुलिस ने बताया कि निवाड़ी में मिले बच्ची के शव के पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इसे लेकर निवाड़ी पुलिस मामले को मेरठ की कोनेन बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही है।