फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने की मंदबुद्धि की जमकर पिटाई, दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 28 Aug 2019 06:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में बच्चा चोरी के शक में भीड़ द्वारा निर्दोष लोगों को पीटे जाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को भी बच्चा चोर के शक में बहसूमा क्षेत्र में एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि युवक मानसिक रूप से विकृत है। वहीं मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है- 

यह भी पढ़ें: बच्चा चोरी के मामले में पश्चिमी यूपी में अब तक 19 मुकदमे, 37 लोगों को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बहसूमा के मौहल्ला सड़क वाला में स्थित एक मदरसे के पास बुधवार तडके एक युवक खड़ा हुआ था। इस दौरान शोर मचा की बच्चा चोर गिरोह का एक युवक बच्चा उठाने की फिराक में खड़ा है। इस पर मौहल्ले में एकाएक भीड़ ने मदरसे के पास खडे युवक को पकड़ लिया। देखते ही देखते भीड़ ने उसकी बुरी तरह पिटाई शुरू कर दी।

विज्ञापन

कई लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की लेकिन भीड़ किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक को भीड के चुगंल से जैसे तैसे छुड़ाया। इसके बाद युवक को पकड़कर थाने ले आए।

थाने में आरोपी युवक से पूछताछ की तो वह मंदबुद्धि निकला। इसी बीच मारपीट करने वाले युवकों ने सोशल साईट पर इस मामले का एक वीडियो भी वायरल कर दिया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर चिन्हित कर दो नामजद व आठ दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इस संबंध में थाना अध्यक्ष कुलबीर सिंह का कहना है कि मंदबुद्धि के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट करना, बलवा व अराजकता फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही दो युवक नामजद तथा आठ दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने लोगो से बच्चा चोर की झूटी अफवाह न फैलाने की अपील की है। भीड़ से छुडाए गए मंदबुद्धि युवक को मेडिकल कराने के बाद चाईल्ड हैल्प सेंटर भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें