मेरठ..कंवलजीत..जाग्रति विहार स्थित बीडीएस स्कूल में हुआ कार्यक्रम का आयोजन.....संवाद
बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल के ऑडिटोरियम में मंगलवार को यूथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं के मानसिक, भावनात्मक और वैचारिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रेरक और विचारोत्तेजक संवाद हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और शिक्षक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में न्यूरोसाइकियाट्रिस्ट डॉ. सम्यक जैन और डॉ. मेघा ने शिरकत की। डॉ. सम्यक जैन ने अपने व्याख्यान भारत के युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियों में कहा की मानसिक स्वास्थ्य को कभी कमजोरी नहीं मानना चाहिए, बल्कि इसे जिम्मेदारी की तरह समझने और संभालने की आवश्यकता है। डॉ. मेघा ने भी युवाओं के भावनात्मक स्वास्थ्य से जुड़े व्यावहारिक सुझाव साझा किए। गुंजन चौधरी ने एक बेहद छोटे निर्णय की शक्ति विषय पर रोचक प्रस्तुति दी। छवि वर्मा ने युवाओं की मानसिक अनुपस्थिति की समस्या को उजागर किया। सिमर कौर ने किशोरावस्था की चुनौतियों पर प्रकाश डाला। देवांश अधाना ने शिक्षा को रट्टा-आधारित से प्रासंगिक बनाने की आवश्यकता बताई, शुभांगी सिंघल ने शर्मीले से आत्मविश्वासी बनने की अपनी यात्रा साझा की, जबकि मुस्कान तोमर ने साइबर अपराध और बैंकिंग फ्रॉड के खतरे और डिजिटल जागरूकता पर जोर दिया। विद्यालय के निदेशक आकर्ष मोहन और प्रधानाचार्य गोपाल दीक्षित ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे मंच युवाओं को अपनी आवाज बुलंद करने, आत्मविश्वास विकसित करने और समाज के प्रति जिम्मेदार बनने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।