फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्स मेरियंस मिले तो यादें हुई ताजा

विज्ञापन
सेंट मेरीज एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम यादें में 69 बैच और 94 बैच के स्टूडेंट्स का मिलना हुआ।
विज्ञापन
मेरठ। पुराने दोस्त फिर एक साथ मिले तो यादें ताजा हो गईं। सभी ने ग्रुप फोटो खिंचाकर बचपन के ग्रुप फोटो की बात याद कर खूब हंसी ठिठोली की। मौका था रविवार शाम सेंट मेरीज एकेडमी में एक्स मेरियंस एसोसिएशन की तरफ से यादें-2019 के आयोजन का। इसमें देश ही नहीं विदेश भी एक्स मेरियंस एकत्र हुए। कार्यक्रम में गोल्डन जुबली और सिल्वर जुबली बैच के पुरातन छात्रों और शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 1969 बैच और 1994 बैच के छात्र-छात्राओं को बुलाया गया था। शहर में हुए बवाल के बाद इस कार्यक्रम को सीमित कर दिया गया। हर साल की तरह बैंड परफार्मेंस और सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हुए। गीत और डांस से भी दूरी रखी गई। सभी पुरातन छात्रों ने एक दूसरे का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। परिजनों के साथ सभी ने तस्वीरें खिंचाकर पुराने दिनों के बारे में बताया। पुरातन छात्रों ने विचार रखते हुए कहा कि जिस तरह से माहौल बिगड़ रहा है उसमें सभी को मिल-जुलकर रहना चाहिए। कार्यक्रम में 1969 बैच से संगीता कुमार, मंजुला कपूर, शरद जैन, एडवोकेट नीरज जैन, मुकेश रस्तोगी और संजय जैन मौजूद रहे। 1994 बैच से स्कवाड्रन लीडर क्षितिज कुमार, कर्नल अमित त्यागी, कर्नल विनीत त्यागी, सचिन जैन, डॉ. रिषि, मनीष और विशाल आदि पहुंचे। परिवार के लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कुवैत से आए नावेद हसन ने पुराने साथियों के साथ मिलकर खूब इंज्वॉय किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रेव्ह. ब्रदर डेनिस जोसफ ने सभी को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अध्यक्ष एनुद्दीन शाह, महामंत्री अपूर्व गुप्ता, नीरज नारंग, अजय वर्मा, अजय एंथोनी, अंकित सिंघल, श्रीनिक जैन, क्षितिज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें