फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुस्तकालय की मांग के लिए अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में पुस्तकालय की मांग को लेकर अ​धिशासी अ​धिकारी को ज्ञापन सौंपते छात्र। स्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। कस्बा हर्रा में सार्वजनिक पुस्तकालय बनवाने की मांग के लिए छात्रों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नगर पंचायत अधिकारी से कस्बे में जल्द पुस्तकालय बनवाने की मांग की है। अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता ने शासन को प्रस्ताव भेजकर पुस्तकालय बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को छात्र एडवोकेट शहरयाब, शहजाद, जिशान, अमित, लकी, मास्टर मोनू, मास्टर सोनू, असजद, अतीक, अशरफ ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायत तक में बच्चों के पढ़ने के लिए पुस्तकालय बनवाए गए हैं लेकिन नगर पंचायत में अभी कोई पुस्तकालय नहीं है। इस कारण बच्चों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए दूसरे शहर में जाकर मोटी फीस देनी पड़ती है। अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत स्तर पर पुस्तकालय का निर्माण शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम होगा। इसके लिए शीघ्र ही एक प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर पंचायत द्वारा शिक्षा से जुड़ी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द पुस्तकालय की सुविधा नगरवासियों को उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें