फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जैन मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
सरधना। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जैन समाज के प
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। बाग वाला क्षेत्र स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जैन समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने थाने में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक जैन के नेतृत्व में दिया गया, जिसमें मंदिर परिसर में हो रही अव्यवस्था पर चिंता जताई गई।
झिटकरी रोड स्थित मंदिर परिसर की दीवार से सटाकर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बोरे और अन्य सामग्री रखी जा रही है। साथ ही मंदिर की दीवार और मुख्य गेट के सामने लगातार वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन समाज के लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से मंदिर की पवित्रता पर असर पड़ रहा है। किसी भी समय अप्रिय घटना घटने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने जैन समाज को आश्वस्त किया कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी और परिसर के आसपास हो रहे अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों को शीघ्र हटवाया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष विजय जैन, ऋषभ जैन, अंकित जैन, नीरज जैन, आकाश जैन, गौरव जैन रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें