हस्तिनापुर। कस्बे के बस स्टैंड के समीप गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गो सेवा परिवार द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोवंश संरक्षण, गो हत्या पर रोक और गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रदीप बवेजा ने कहा कि देश में गोवंश की रक्षा के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। इसी क्रम में 27 अप्रैल को देशभर की लगभग 5400 तहसीलों पर एक साथ सुबह 10 बजे गो भक्तों द्वारा प्रार्थना पत्र (ज्ञापन) सौंपे जाएंगे। इसके माध्यम से सरकार से गो संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की जाएगी।
निर्णय लिया गया कि अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस मौके पर गो सेवा परिवार मालीपुर गोशाला, कर्म योद्धा फाउंडेशन हस्तिनापुर और राष्ट्रीय गो रक्षा दल फिटकरी के पदाधिकारी व गो भक्त मौजूद रहे। सभी ने गोवंश की रक्षा का संकल्प लिया।