भारत विकास परिषद ने किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत शाखा ने सोमवार को एक मंडप में कुकड़ा रोड, मुजफ्फरनगर में बसंत फाल्गुन उत्सव मनाया। आयोजन में प्रांत की 18 शाखाओं ने भाग लिया, जिनमें मेरठ की 12 शाखाएं उपस्थित रहीं। उत्सव में सनातन संस्कृति के अनुरूप नृत्य एवं गायन प्रस्तुत किए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव ने की। प्रांतीय महासचिव अरुण खंडेलवाल ने मंच संचालन किया। प्रांतीय संयोजक सोनिया कश्यप सहित अन्य संयोजकों ने कार्यक्रम का संयोजन किया। मेरठ मुख्य शाखा और संस्कार शाखा को कौशल विकास केंद्र खोलने पर क्षेत्रीय एवं प्रांतीय टीम द्वारा सम्मानित किया गया। आयुष्मान शाखा मेरठ के अनिल कुमार गर्ग को विकास रतन बनने पर प्रांत की ओर से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आयुष्मान शाखा से नीलम गोयल, मीडिया प्रभारी सुरेश चंद्र और गंगा शाखा कोषाध्यक्ष ममता गोयल ने विकास मित्र बनने के लिए अपना नाम दिया। इन्हें प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव, प्रांतीय महासचिव अरुण खंडेलवाल, प्रांतीय वित्त सचिव अतुल अग्रवाल और प्रांतीय संयोजक सोनिया कश्यप ने अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।