फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छह सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय

विज्ञापन
विज्ञापन
दा सैनिक सहकारी आवास समिति गंगानगर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का सात मार्च को होगा चुनाव
विज्ञापन

- जैननगर की जैनपुर सारथी सहकारी आवास समिति का मतदान छह मार्च को
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिले की 19 दुग्ध समिति, छह वेतन भोगी, एक मत्स्य और एक पैक्स समिति के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। दा सैनिक आवास सहकारी समिति लि. गंगानगर के नौ सदस्यों में से छह सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। इनके सामने किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। अब सात मार्च को इस समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा जैननगर की जैनपुर सारथी सहकारी आवास समिति के सदस्य पदों के लिए छह मार्च को मतदान होना है। सात मार्च को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। इस समिति के सदस्य पदों पर नामांकन को लेकर कुछ विवाद भी हो चुका है। जिला सहकारिता विभाग से चुनाव कार्यक्रम प्रभारी देवेंद्र चौहान का कहना है कि सभी 28 सहकारी समितियों में प्रबंध समिति और सभापति का चुनाव होना है। इससे पहले सभी समितियों की प्रबंध समिति के सदस्यों का चुनाव होगा। ये ही सदस्य अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के लिए मतदान करेंगे। इनका कहना है किबाकी सभी 18 दुग्ध समिति, छह वेतन भोगी, एक मत्स्य और पैक्स समिति के सदस्यों का चुनाव भी चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें