फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल पहुंची आयोग की सदस्य, व्यवस्था को परखा

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल पहुंची महिला आयोग की सदस्य, व्यवस्था को परखा
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह जिला कारागार पहुंचकर महिला कारागार का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था को परखा। उन्होंने शासन से महिला बंदियों के लिए चलाई गई योजनाओं से जुड़ी जानकारी ली। इससे पहले उन्होंने सर्किट हाउस में रहकर महिलाओं की शिकायतों को सुना और उनका निराकरण कराया।
कुल 20 शिकायतें पहुंचीं। राखी त्यागी ने कहा कि महिलाएं हर मुसीबत का मुकाबला निडरता से करें। वह अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को बर्दाश्त न करें। महिलाओं के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए महिला आयोग का गठन किया गया है। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 181, वन स्टॉप सेन्टर की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह यह सुनिश्चित करें कि महिलाएं न्याय के लिये इधर उधर न भटके। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सहायता के लिए व्हाटसएप नंबर 06306511708 चल रहा है। इस पर सीधे शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें