फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 महंगाई की आग में जल रही सब्जियां   

Sun, 15 Jul 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरी सब्जी महंगाई में लाल हो रही हैं। सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आम आदमी की थाली से हरी सब्जी गायब होती दिख रही है। दस दिन में सब्जियों के  दाम दोगुने हो गए हैं। बरसात में दाम और भी बढ़ेंगे। थोक और फुटकर के बीच भारी अंतर से भी महंगाई बढ़ रही है। महंगाई के लिए डीजल पर महंगाई को भी जिम्मेदार बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी और लोहियानगर मंडी से सब्जी शहर में जाती है। 3797 आलू के रेट फुटकर में 25 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। फसल में जो आलू पांच से दस रुपये किलो थोक में बिका था, अब उसकी कीमत दो से तीन गुना अधिक है। इसी प्रकार टमाटर भी फुटकर में काफी महंगा है। दस दिन भले टमाटर काफी महंगा था, लेकिन अब दाम में कमी आने के बाद भी फुटकर विक्रेता पहले ही भाव में बेच रहे हैं। शनिवार को अमर उजाला ने नवीन मंडी से सब्जियों के थोक भाव और शहर में विभिन्न स्थानों से फुटकर के दाम लिए तो काफी अंतर देखने को मिला।

 10 दिन पहले और अब सब्जी के भाव
 सब्जी           पहले थोक  -   अब थोक -   फुटकर

आलू चिप्सोना   15               18          25- 35 
टमाटर            20-25        15-16       40- 45 
लोकी             8               10             20 
विज्ञापन

बैंगन             10            18-20          30 
तोरई             10            15-16           30
भिंडी            15            18- 20          30 
करेला            08            10               20 
हरी मिर्च        08             8-12            20  
प्याज            12-15       16-20           30
------------------------------------------------
(नोट : भाव रुपये प्रतिकिलो में है)

अभी और बढ़ेंगे दाम
यदि बरसात लगातार होती है तो हरी सब्जियां कम हो जाएंगी। सब्जियों के दाम बढ़ेंगे। कांवड़ मेला भी आ रहा है। रास्ते बंद होने के कारण आवक कम होगी तो महंगाई अधिक होगी। -पद्म सिंह सैनी, आढ़ती, नवीन सब्जी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें