फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 महिलाओं ने उठाया पर्यावरण संरक्षण का बीड़ा  

Sun, 15 Jul 2018 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पर्यावरण की दुश्मन पॉलिथीन के प्रयोग पर सरकार ने रोक लगा दी है। 15 जुलाई से पॉलिथीन बंदी की शुरूआत होगी और 2 अक्तूबर को पॉलिथीन का प्रयोग पूरी तरह बंद होगा। पॉलिथीन का सबसे ज्यादा प्रयोग किचन, पैकिंग, स्टोरिंग और शॉपिंग में होता है। पॉलिथीन बंदी की घोषणा से सबसे ज्यादा तनाव भी महिलाओं को हो रहा है कि कैसे पॉलिथीन बिना काम चलाएंगी। पोटली की पैकिंग और झोले में शॉपिंग की छूट चुकी आदत पर दोबारा कैसे लौटें। अब शहर की महिलाओं ने ही नो पॉलिथीन का बीड़ा उठाया है। उन्होंने ही पॉलिथीन की आदत छोड़ने के विकल्प बताए।
विज्ञापन


कपड़े क ा थैला करें प्रयोग
प्लास्टिक बैग बंद होना जरूरी है। शॉपिंग के लिए लोग कपड़े का थैला प्रयोग करें तो पॉलिथीन की जरूरत नहीं होगी। 5 साल पहले भी तो हम ऐसे ही करते थे। -श्वेता शारदा, शास्त्रीनगर

डिब्बों में बंद रखें खाने की चीजें
अमूमन मसाले, बिस्किट, नमकीन, पापड़, चिप्स को हम लोग पॉलिथीन में पैक कर देते हैं। लेकिन इसकी जगह हम एयर टाइट कंटेनर प्रयोग कर सकते हैं। -सुरभि जैन, जैन नगर 
विज्ञापन


कचरा पॉलिथीन में जमा न करें
लोग कचरा इकट्ठा करते रहते हैं, जबकि पुराने दौर में हाथों हाथ कचरा घर से बाहर कर देते थे। लोग कचरा कूड़ेदान में डालना शुरू कर दें तो पॉलिथीन की जरूरत नहीं पड़ेगी। -श्वेता त्यागी मेडिकल निवासी 

पोटली में बांधें सामान
घर की शिफ्टिंग या सामान देते वक्त हम लोग बड़े बड़े प्लास्टिक बैग प्रयोग करते हैं, उनकी जगह पोटलियों का इस्तेमाल भी हो सकता है, कम खर्च में यह हो सकता है। -आरती सिंघल, शिक्षिका

घर पर पैक करें सामान
गिफ्ट पैकिंग में पन्नी का प्रयोग करने के स्थान पर क्रेप पेपर, मोतियों, सजावटी झालर आदि का प्रयोग करें। इससे पॉलिथीन में सुंदर दिखने वाली चीज भी सुंदर दिखेगी। -राशि चावला, शास्त्रीनगर
विज्ञापन


इन विकल्पों से हराएं पॉलिथीन की आदत
. डस्टबिन में पॉलिथीन की बजाय पेपर बैग लगाकर उसमें कचरा एकत्र करें।
. सब्जियों के छिलके बगीचे में डंप करें, दूसरा कचरा सीधे कचरा गाड़ी को दें।
. बड़ी पॉलिथीन में शॉपिंग करने के बजाय बैग, झोला या बास्केट प्रयोग करें।
. घर में सामान को स्टोर करने के लिए पॉलिथीन के बजाय कंटेनर, पेपर बैग और डिब्बों का प्रयोग करें।
. चिप्स, मसाले, नमकीन जैसे आयटम एयरटाइट डिब्बों में रखें।
. गिफ्ट पैकिंग में क्रेप पेपर, नेट, कपड़ा व दूसरी सजावटी चीजों का प्रयोग करें।
. अखबार, कागज और कपड़े में लपेटकर चीजों को रखें इससे भी पॉलिथीन की आदत छूटेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें