मवाना। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को लेकर उपजिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। इसमें राष्ट्रीय व राजकीय राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष, जिला सचिव और 45-हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने पदाधिकारियों को बताया कि 17 नवंबर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। अभियान का उद्देश्य पंजीकरण से छूटे पात्र नागरिकों के नाम जोड़ना है। पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं को भी सूची में शामिल किया जाएगा। उपजिलाधिकारी ने सभी से अपील की कि अधिक से अधिक लोगों की वोट बनवाई जाए। उन्होंने 18 साल के हो चुके युवाओं को भी मतदाता सूची में शामिल करने को कहा। बैठक में हरिओम शर्मा, तालिब, शाहनवाज कुरैशी और परवेज भी मौजूद थे।