रोहटा। संघ शताब्दी वर्ष के अंतर्गत गांव कैथवाड़ी में आठ फरवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शनिवार को बैठक संपन्न हुई। बैठक का आयोजन सम्मेलन की सुचारू व्यवस्था और अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए किया गया।
बैठक में सम्मेलन को भव्य बनाने हेतु प्रचार-प्रसार, कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और कार्यकर्ताओं के कर्तव्यों पर चर्चा की गई। विभिन्न कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं ताकि आयोजन व्यवस्थित और प्रभावशाली हो। बैठक में उमेश त्यागी, उमेश गुर्जर, मोहन गुर्जर, श्रवण सिवाच एडवोकेट, विनय, दीपक गुप्ता, रजनीश गुर्जर, कृष्णवीर शर्मा, राहुल त्यागी, राजेंद्र कश्यप उपस्थित रहे। संवाद