फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ की स्नेहा सेन को मिला इन्फ्लुएंसर एक्सीलेंस अवॉर्ड

Sun, 28 Jun 2026 08:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
- अहमदाबाद में हुए समारोह में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के रूप में मिली राष्ट्रीय पहचान
विज्ञापन


- एमआईईटी की गोल्ड मेडलिस्ट स्नेहा ने बढ़ाया मेरठ का मान
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर की प्रतिभाशाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर स्नेहा सेन को अहमदाबाद में आयोजित अहमदाबाद टॉप इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड 2026 एवं मेगा कॉनवोकेशन 2026 में इन्फ्लुएंसर एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित समारोह में उन्हें सम्मानित अतिथियों की श्रेणी में भी शामिल किया गया।
मेरठ निवासी स्नेहा सेन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सोफिया गर्ल्स स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने एमआईईटी से बायोटेक्नोलॉजी में बीटेक की पढ़ाई पूरी की तथा अपने बैच में स्वर्ण पदक हासिल कर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया। शिक्षा के साथ-साथ स्नेहा ने डिजिटल कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई। सौंदर्य, स्किन केयर और लाइफ स्टाइल से जुड़े उनके कंटेंट को सराहना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग उनसे जुड़े हुए हैं और उनके अनुभवों व सुझावों से प्रेरणा लेते हैं। स्नेहा सेन ने बताया कि इन्फ्लुएंसर एक्सीलेंस अवॉर्ड एक माध्यम है। इससे छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर सकती हैं। समारोह में उपस्थित अतिथियों और आयोजकों ने स्नेहा सेन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें