फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के समीर गुप्ता बने दुबई इस्लामिक बैंक के सीईओ

विज्ञापन
मेरठ के समीर गुप्ता दुबई इस्लामिक बैंक केन्या के सीईओ बने।
विज्ञापन
मेरठ। साकेत निवासी समीर गुप्ता को दुबई इस्लामिक बैंक ने अपना नया सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है। यह घोषणा 26 अगस्त 2025 को बैंक के बोर्ड मेंबर डॉ. स्टीव मंडा ने की। समीर गुप्ता का यह उपलब्धि उनके परिवार के साथ पूरे मेरठ शहर के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन

समीर गुप्ता ने 30 वर्षों में अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने मिडिल ईस्ट, एशिया और अफ्रीका में सिटी बैंक, स्टैंडर्ड चार्टर्ड, मशरक बैंक और दोहा बैंक जैसे प्रतिष्ठित बैंकों में वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है। समीर का जन्म 1966 में फिरोजपुर पंजाब में हुआ था। उनके पिता डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम में चीफ जनरल मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त अशोक गुप्ता ने बताया कि सरकारी नौकरी के कारण उनका परिवार विभिन्न शहरों में रहा। इस दौरान समीर ने अलग अलग शहरों में रहकर अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफन कॉलेज से बीएससी (साइंस) की डिग्री हासिल की और बाद में ओयो स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए पूरा किया।
समीर ने अपने करियर की शुरुआत सिटी बैंक से की थी। पिता अशोक गुप्ता ने कहा समीर ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। हमें उन पर गर्व है। दुबई इस्लामिक बैंक केन्या में समीर की यह नई जिम्मेदारी न केवल उनके लिए बल्कि भारतीय प्रतिभाओं के लिए भी एक बड़ा सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें