खेलो इंडिया के तहत स्कॉलरशिप के लिए चुने गए रीत और रोहित कोच गौरव त्यागी के साथ
भारतीय खेल प्राधिकरण ने किया दोनों का चयन, दोनों को मिलेगी स्कॉलरशिप
अभ्यास करने के लिए मिलेंगे 10 हजार रुपये
मेरठ के दोनों खिलाड़ियों को खेलो इंडिया एथलीट के रूप में चुना
प्रतिमाह 10 हजार रुपये मिलेंगे
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ के एथलीट रोहित और रीत राठौर को भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से खेलो इंडिया टैलेंट डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत खेलो इंडिया एथलीट के रूप में चुना गया है। इसके लिए उन्हें प्रतिमाह 10 हजार रुपये महीना स्कॉलरशिप दी जाएगी। इससे इन खिलाड़ियों को अभ्यास आदि करने के लिए आर्थिक मदद मिल सकेगी।
केंद्र सरकार की ओर से खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी के तहत खेलो इंडिया टैलेंट डेवलपमेंट कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से खेलो इंडिया एथलीट के लिए चुने गए एथलीट की सूची हाल ही में जारी की गई। इसमें मेरठ की एथलीट ऊंची कूद में प्रतिभाग करने वाली रीत राठौर और 1500 मीटर इवेंट में भाग लेने वाले रोहित का नाम शामिल है।
दोनों खिलाड़ी को दस हजार रुपये प्रतिमाह के रूप में तैयारी के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी। इससे खिलाड़ी अपने खेल पर पूरी तरह से ध्यान दे सकेगा। खेलो इंडिया के तहत 30 से अधिक खिलाड़ी कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयारी करते हैं। एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी ने बताया कि इससे पूर्व यह स्कॉलरशिप मेरठ की ऊंची कूद खिलाड़ी ख्याति माथुर को भी प्राप्त हो रही है।