फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ के प्रशांत फौजदार बने नेशनल टीम के कोच और मैनेजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रक्षा मंत्रालय के तहत सीडीए (आर्मी) मेरठ में वरिष्ठ लेखा परीक्षक के पद पर कार्यरत प्रशांत सिंह फौजदार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के तत्वाधान में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश महिला वाॅलीबाल टीम का कोच और मैनेजर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 20 से 25 मार्च तक दिल्ली में की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रशांत फौजदार आरएसबी कानपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी रणनीतिक कुशलता का परिचय देंगे। प्रशांत फौजदार का खेल प्रबंधन में पुराना और शानदार रिकॉर्ड रहा है। वह पूर्व में भी नेशनल टीमों में कोच और मैनेजर की महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर सीडीए (आर्मी) मेरठ और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। सहकर्मियों और खेल विशेषज्ञों का मानना है कि प्रशांत फौजदार के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश की महिला टीम इस नेशनल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करेगी और पदक की दावेदारी पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें