फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मनोनीत सभासदों को ईओ ने दिलाई शपथ

विज्ञापन
बहसूमा। मनोनीत सभासदो का फोटो संवाद
विज्ञापन
बहसूमा। कस्बे में सोमवार को नगर पंचायत बहसूमा में मनोनीत तीन सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मनोनीत सभासद अमित गोयल, जयवीर अहलावत व ओमवीर प्रजापति ने शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित दुर्गा मंदिर में माता रानी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ समारोह स्थल के लिए रवाना हुए। इस दौरान बाजार में कई जगह व्यापारियों ने फूलमाला से उनका स्वागत किया। जैन मंदिर धर्मशाला में अधिशासी अधिकारी हरि नारायण सिंह ने नामित तीनों सभासदों को शपथ दिलाई। नगर पंचायत चेयरमैन सचिन सुकड़ी, भाजपा नेता रोहित बंसल उर्फ मोनू, व्यापार संघ अध्यक्ष विपिन मनचंदा ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। मनोनीत सभासदों ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रबुद्ध नागरिक जयकिशन गोयल, निशु रस्तोगी, हरीश गोयल, विनीत अहलावत, राजपाल नागर, शमी बत्रा, सभासद वीरेंद्र नागर, अरुण जाटव, शुभम लांबा, शुभम अहलावत आदि रहे।

बहसूमा। मनोनीत सभासदो का फोटो संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें