फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कबड्डी प्रतियोगिता में मेरठ की कबड्डी टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। खेल निदेशालय के निर्देश पर गौतमबुद्ध नगर में आयोजित उत्तर प्रदेश ओपन सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप में मंगलवार को सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले गए। फाइनल में मेरठ की कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहला सेमीफाइनल का मुकाबला मेरठ व बागपत के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मेरठ ने पहले राउंड में ही बागपत पर बढ़त बना ली। बागपत टीम पहले राउंड में मिले दबाव से उबर नहीं पाई और टीम को हार का सामना करना पड़ा। मेरठ ने बागपत को 32-25 अंक से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल वाराणसी व मुजफ्फरनगर के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फरनगर को 33-25 अंक से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबला मेरठ और वाराणसी के बीच खेला गया। पहले राउंड में वाराणसी व मेरठ के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दूसरे राउंड में मेरठ ने बढ़त हासिल कर वाराणसी को 40-26 अंक से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। वाराणसी टीम रनरअप रही। प्रतियोगिता में वाराणसी, गाजियाबाद, सहारनपुर, बागपत, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, बिजनौर, व मुज्जफरनगर ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यूपी कबड्डी संघ महासचिव राजेश कुमार यादव, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर, जिला कबड्डी संघ गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष जितेंद्र नागर, कार्यालय सहायक देवेंद्र कौशिक, बालचंद नागर, डॉ. परवेज अली, ज्योति नागर, सुमित कुमार, शिलांकुर आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें