मेरठ की गरिमा अग्रवाल इन दिनों मुंबई और उदयपुर में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है। बता दें कि गरिमा निदेशक विक्की रनावत की आने वाली इस फिल्म में रोल कर रही है। इनके अलावा और भी कई ऐसे सितारे हैं जो फिल्मी दुनिया में काम करके मेरठ का नाम रोशन कर रहे हैं।
गरिमा कई फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा रही हैं
गरिमा अग्रवाल
मेरठ में मंगल पांडे नगर निवासी गरिमा अग्रवाल दो साल पहले मोहनपुरी में कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाती थी। इसके बाद वह मुंबई चली गईं। गरिमा अब निदेशक विक्की रनावत की फिल्म हसीना (द क्वीन ऑफ हाटर्स) में रोल कर रही है। अगस्त के आखिरी सप्ताह में फिल्म रिलीज होगी। गरिमा इस फिल्म में अभिनेता की मां के रोल में है। गरिमा इन दिनों मुंबई और उदयपुर में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है। उनके पति अमरीश अग्रवाल ने फोन कर जानकारी दी कि गरिमा कई फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म के साथ वह टीवी विज्ञापन की दुनिया में भी मेरठ का नाम रोशन कर रही हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/