- वीनू माकंड़ ट्रॉफी के लिए हुआ चयन, आठ अक्तूबर से शुरू हो रहे मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ के क्रिकेटर लगातार घेरलू शृंखला में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते नजर आए हैं। इस बार भी अंडर-19 और सीनियर टीम में मेरठ के क्रिकेटर छाएंगे। यूपी अंडर-19 टीम की घोषणा तो यूपीसीए की ओर से कर दी गई है। जल्द ही सीनियर टीम के घोषणा किए जाने की भी उम्मीद है। यूपी अंडर-19 में मेरठ के दो क्रिकेटरों ने जगह बनाई है। इसमें गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी के बैट्समैन ऑलराउंडर अर्जुन त्यागी और तेज गेंदबाज उज्जवल का भी चयन किया गया है।
वीनू माकंड़ ट्रॉफी मैच आठ अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। इसमें उत्तर प्रदेश का पहला वनडे मैच बिहार की टीम के साथ होगा। यूपी की टीम का चयन किया जा चुका है। इसमें मेरठ के होनहार क्रिकेटर अर्जुन त्यागी को जगह मिली है। अर्जुन इससे पहले यूपी अंडर-16 टीम की तरफ से भी खेल चुके हैं। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी और बेहतरीन गेंदबाजी दोनों से टीम के लिए अहम योगदान दिया था। अर्जुन ईकड़ी गांव के रहने वाले हैं और पिछले आठ साल से मेरठ की गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी में कोच तनकीब अख्तर के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग ले रहे हैं। वहीं, क्रिकेट के लिए यहीं शहर में रजबन पर किराए पर रहते हैं। अर्जुन की इस सफलता पर कोच तनकीब अख्तर ने भी खुशी जताई है। कैंट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन अर्जुन को बधाई दी। गांधी बाग एकेडमी के अन्य खिलाड़ियों ने भी उन्हे शुभकामनाएं दीं। अर्जुन त्यागी के अलावा मेरठ के एक और तेज गेंदबाज उज्वल को भी टीम में शामिल किया गया है। उज्ज्वल मेरठ के रहने वाले हैं और नोएडा में अभ्यास करते हैं।