फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ के अर्जुन को यूपी अंडर-19 टीम में बुलावा

विज्ञापन
विज्ञापन
- कूच बिहार क्रिकेट ट्रॉफी मैच के लिए टीम से जुड़ेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जूनियर से सीनियर वर्ग में मेरठ के क्रिकेटर अपनी प्रतिभाएं साबित कर रहे हैं। अंडर-16 से लेकर उत्तर प्रदेश रणजी ट्रॉफी टीम में भी मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा है। अब अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी मैच के लिए मेरठ के गांधी बाग क्रिकेट मैदान से एक और खिलाड़ी अर्जुन त्यागी का बुलावा आया है। उन्हें कूच बिहार ट्रॉफी के 16 दिसंबर से बरेली में बंगाल के खिलाफ होने वाले मैच के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

अर्जुन त्यागी दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। इससे पहले अंडर-16 यूपी की टीम में भी वह जगह बना चुके हैं। वह पिछले सात साल से गांधी बाग क्रिकेट मैदान में कोच तनकीब अख्तर से प्रशिक्षण ले रहे हैं। अर्जुन के अलावा यूपी अंडर-19 टी में मेरठ के कई खिलाड़ी हैं। इसके अलावा अंडर-16 में भी मेरठ से हितेश, पृथ्वी आदि टीम का हिस्सा हैं। अंडर 23 में भी शुभ मिश्रा, रितुराज, रिषभ, समीर रिजवी आदि टीम में जगह बनाए हुए हैं। लगातार यहां के खिलाड़ी मेरठ का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें