फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पुलिस ने चोरी की बाइक व लूट के सामान के साथ तीन बदमाश दबोचे, भेजा जेल

Sat, 21 Aug 2021 03:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ

सार

तीनों बदमाशों पर विभिन्न थानों में कई अपराधिक मामले दर्ज है।  पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों  को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के पल्लवपुरम पुलिस ने शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए सोने के जेवरात व नकदी समेत चोरी की बाइक बरामद की है। शनिवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि शुक्रवार देर रात पल्लवपुरम थाना प्रभारी देवेश शर्मा क्षेत्र में चेकिंग अभियान कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए।

पुलिस ने चेकिंग के लिए तीनों को रुकने का इशारा किया। परंतु, बाइक सवारों ने बाइक को भगा दिया। जिस पर पुलिस ने पीछा कर बाइक सवारों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास एक सोने का हार, दो टॉप्स, एक सोने की चैन, एक सिक्का, 15 हजार की नकदी व चोरी की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम रामगोपाल वर्मा निवासी सीलमपुर मंदिर के पीछे कृष्णा नगर दिल्ली, सलीम निवासी मोहल्ला इस्लामनगर मलियाना थाना टीपी नगर व साबिर निवासी गांव पौहल्ली थाना सरधना बताया है।

तीनों बदमाशों पर विभिन्न थानों में कई अपराधिक मामले दर्ज है। पकड़े गए बदमाशों में सलीम पर नौ मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें