- अंडर-19 कैटेगरी में सेंट मेरीज एकेडमी के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सीआईएससीई बास्केटबाल स्टेट चैंपियनशिप 25 से 27 जुलाई तक आगरा में आयोजित की गई। इसमें मेरठ की सेंट मेरीज एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरठ जोन की टीम को अंडर-19 वर्ग में चैंपियन बनाया।
मेरठ जोन ने लीग मैचों में सफलता पाने के बाद सेमीफाइनल में कानपुर की मजबूत टीम को एकतरफा 50/23 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में मेजबान आगरा को संघर्षपूर्ण मैच में 79-54 से जीत कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव मिर्जा शाहबाज बाग ने बताया कि टीम में सेंट मेरीज एकेडमी के अर्जुन राठी, अभय त्यागी, अनुराग चौधरी, प्रशस्त जैन, आदित्य फ्रांसिस, धैर्य कौशिक, रोनित, विहान अहलावत सहित अन्य शामिल रहे।
शुक्रवार को मेरठ पहुंचने पर सेंट मेरीज एकेडमी के प्रांगण में प्रधानाचार्य ब्रदर आनंद, सुप्रियर ब्रदर पॉल और ब्रदर पॉल और स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के इंचार्ज आरओ. न्यूटन ने खिलाड़ियों, कोच अदन और उमर मिर्जा का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि मेरठ जोन ने लगातार चौथे वर्ष चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया है। जिला बास्केटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ जैन, सह सचिव अंकुर पंवार, जीत सिंह धामी, संजय सिरोही, मोहम्मद असलम, भारतीय बास्केटबॉल टीम के पूर्व कोच अमरजीत सिंह और हरेंद्र सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दीं।