थ्रो बोल में प्रतिभाग करती खिलाड़ी और विजेता टीम
सेंट फ्रांसिस स्कूल में दो दिवसीय आईसीएसई रीजनल प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में दो दिवसीय आईसीएसई रीजनल थ्रो बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर 14 वर्ग में मेरठ जोन विजेता रहा। अंडर 17 और 19 में गाजियाबाद ने ट्रॉफी कब्जाई।
प्रतियोगिता में छह जोन की 15 टीमों के खिलाड़ियों ने वर्ग 14, वर्ग 17 और वर्ग 19 में प्रतिभाग किया। वर्ग 14 में मेरठ जोन से सेंट फ्रांसिस काॅन्वेंट स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। प्रथम उपविजेता कानपुर रहा। वर्ग 17 में गाजियाबाद जोन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर मेरठ व तीसरे पर कानपुर की टीम रही। अंडर 19 में भी गाजियाबाद की टीम ने जीत प्राप्त की। दूसरे स्थान पर इसमें भी मेरठ रहा। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि फादर येसु अमृतम को सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या, टूर्नामेंट की संचालक सिस्टर मारीशा ने सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या सिस्टर मारीशा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस मौके पर संदीप चौधरी आदि स्टाफ का सहयोग रहा।