फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ यूथ, स्पोर्टिंग और स्पार्टन की टीम बनी विजेता

Sun, 03 May 2026 08:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी
विज्ञापन
जिला फुटबाल प्रीमियर लीग में खेले गए तीन मुकाबले
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद
मेरठ। जिला फुटबाल संघ की ओर से आयोजित फुटबाल प्रीमियर लीग में रविवार को तीन मुकाबले खेले गए। इसमें मेरठ यूथ, स्पोर्टिंग और स्पार्टन ने मैच जीतकर बढ़त बनाई। रविवार को पहला मुकाबला इंटर मेरठ और मेरठ यूथ फुटबाल एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें मेरठ यूथ फुटबाल एकेडमी के लुकराम ने 67वें मिनट में गोल कर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच मेरठ यूथ फुटबाल एकेडमी के देव रहे। दूसरा मैच मेरठ स्पोर्टिंग और इंटरनेशनल फुटबाल एकेडमी के बीच खेला गया, जिसमें मेरठ स्पोर्टिंग ने एकतरफा 7-1 से जीत दर्ज की। मेरठ स्पोर्टिंग की ओर से ललित वर्मा ने तीन, हर्ष मलिक और सुशांत ने 1-1 गोल किया। स्पर्श ने दो गोल किए। मैन ऑफ द मैच ललित वर्मा रहे। तीसरा मुकाबला एजेक्स एफसी और स्पार्टन एफसी के बीच खेला गया, जिसमें स्पार्टन एफसी ने 2-1 से जीत हासिल की। स्पार्टन की ओर से आशीष और अभिषेक ने गोल किए, जबकि एजेक्स की ओर से सागर ने एक गोल किया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच स्पार्टन टीम के अमन रहे। मुख्य अतिथि अमित शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जिला फुटबाल संघ के सचिव ललित पंत ने बताया कि सोमवार को स्पार्टन एफसी और मेरठ यूथ फुटबाल एकेडमी के बीच शाम 4:30 बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें