मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में बुधवार शाम को को सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक युवक ने पहले एक युवती को तीन गोलियां मारीं और इसके बाद खुद को भी सीने में दो गोलियां मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवती की हालत गंभीर है।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। मौके से पिस्टल बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
यह भी पढ़ें: UP: मकान-प्लॉट-कार पर आमने-सामने पत्नियां, संपत्ति के लिए छिड़ी जंग, इस जिले में दो माह में सामने आए 12 विवाद
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में प्रतीत हो रहा है कि युवक ने पहले युवती पर गोली चलाई और उसके बाद खुद को गोली मार ली। हालांकि घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस दोनों की पहचान, आपसी संबंध और घटना के कारणों की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दोनों की हुई पहचान
युवक की पहचान शिवलोकपुरी निवासी हिस्ट्रीशीटर आदित्य प्रधान (22) के रूप में हुई है। वह 20 दिन पहले ही जेल से छूटा था। युवती न्यूगोविंदपुरी निवासी 12वीं की छात्रा अनुष्का है। गंभीर रूप से घायल युवती को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।