गाली-गलौज, वर्दी फाड़ी और धमकी
आरोप है कि कार चालक शिवांग त्यागी ने दरोगा और सिपाही के साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी। इसके बाद पुलिसकर्मी आरोपी को थाने ले आए।
थाने में घुसकर सिपाही से मारपीट
आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी चालक का भाई माधव त्यागी अपने साथियों के साथ थाने पहुंचा और थाना परिसर में ही सिपाही के साथ मारपीट की। इस संबंध में सिपाही की तहरीर पर शिवांग त्यागी, माधव त्यागी और एक अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाने का घेराव, आरोपियों को छोड़ने की मांग
घटना के बाद कस्बे के सैकड़ों लोग चेयरमैन मनीष त्यागी के नेतृत्व में थाने पहुंचे और घेराव कर मामले को मामूली बताते हुए आरोपियों को छोड़ने की मांग की।
सीसीटीवी फुटेज से होगी जांच
सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।