फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: स्कॉर्पियो सवारों ने युवक को उठाया, एटीएस कार्रवाई की चर्चा, पाकिस्तानी कनेक्शन की आशंका

Thu, 14 May 2026 11:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मवाना क्षेत्र में अटौरा रोड से स्कॉर्पियो सवार लोग एक युवक को उठाकर ले गए। स्थानीय लोगों में एटीएस कार्रवाई और पाकिस्तानी कनेक्शन को लेकर चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस ने अभी मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
एटीएस - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मवाना में अटौरा रोड से बुधवार सुबह स्कॉर्पियो सवार लोग कस्बा मवाना निवासी इकरामुद्दीन नामक  युवक को उठाकर ले गए। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने युवक को पाकिस्तानी कनेक्शन मिलने पर एटीएस के ले जाने की आशंका जताई। परिजनों का कहना है कि उसने किसी युवक को सऊदी अरब भेजा था। इस मामले में उसे विशेष टीम लेकर गई है। स्थानीय पुलिस ने इस मामले की जानकारी से इन्कार किया है। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह 10 बजे के आसपास स्कॉर्पियो कार में सवार चार लोग अटौरा रोड पर पहुंचे और इकरामुद्दीन को उठाकर ले गए।  इकरामुद्दीन के तीन भाई और चार बहनें हैं। इकरामुद्दीन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है। वह युवकों को नौकरी आदि के लिए सऊदी अरब भी भेजता है।

यह भी पढ़ें: Exclusive: डिस्को की चाहत में आतंक का अंत, दिल्ली से दूसरी बार बाहर निकलते ही मार गिराया जुबैर

विज्ञापन

उसके बड़े भाई इस्लामुद्दीन ने बताया कि स्कॉर्पियो सवार टीम ने उन्हें बताया था कि किसी पंडित नाम के व्यक्ति को उसने सऊदी भेजा था। उस मामले में शिकायत मिलने पर वह इकरामुद्दीन को लेकर जा रहे हैं। एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ पंकज लवानिया ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।

आकिब को दुबई से लाने की है तैयारी 
मवाना क्षेत्र के सठला गांव निवासी संदिग्ध आतंकी आकिब खान का पाकिस्तानी गैंगस्टरों से कनेक्शन सामने आ चुका है। वह दुबई में है और वहां से सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर धमकी देता है। जांच एजेंसियों ने उसे भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

उसके खिलाफ पहले ही लुकआउट सर्कुलर जारी किया जा चुका है और अब उसका पासपोर्ट निरस्त कराने की कार्रवाई भी की जा रही है। एटीएस जल्द ही पासपोर्ट कार्यालय को पत्र भेजकर आकिब का पासपोर्ट निरस्त कराने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी करेगी। जांच एजेंसियों का मानना है कि आकिब के तार पाकिस्तान के हैंडलर्स से जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन

पाकिस्तानी गैंगस्टर-हैंडलर्स हैं सक्रिय, लोगों ने जताई एटीएस के ले जाने की आशंका 
कुछ माह में कई ऐसे लोगों को एटीएस व पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तानी गैंगस्टर और हैंडलर्स के इशारे पर काम कर रहे हैं। पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी व उसके साथी आईएसआई के इशारे पर सोशल मीडिया के जरिये लोगों को जोड़ रहे हैं।

ये देश की महत्वपूर्ण जानकारियां पाकिस्तान तक पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा देश और प्रदेश में सांप्रदायिक और जातिगत भेदभाव बढ़ाने और लोगोें को भड़काने की भी साजिश रच रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें