फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पत्नी को माता-पिता संग मायके भेजकर युवक ने पानी की टंकी से लगाई छलांग, मौत

Sat, 27 Sep 2025 06:17 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के दौराला चौराहे पर युवक(22) ने पानी की टंकी से छलांग लगाकर जान दे दी। पत्नी को माता-पिता संग मायके भेजने के बाद युवक ने यह कदम उठाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
टंकी से कूदकर युवक ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जिले के दौराला चौराहे पर शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जिला पंचायत की मार्केट के पास स्थित पानी की टंकी से अगवानपुर निवासी युवक शाकिब(22) ने छलांग लगाकर जान दे दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल युवक को उठाकर सीएचसी दौराला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में भाजपा नेता की हत्या: प्रमोद भड़ाना को दिनदहाड़े गोली मारी, रंजिश में आरोपी रॉबिन ने उतारा मौत के घाट

जानकारी के अनुसार, अगवानपुर निवासी अख्तर के दो बेटे हैं-उम्मेद और शाकिब। उम्मेद पंजाब में नौकरी करता है, जबकि शाकिब मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। शाकिब की शादी 21 जून 2024 को थाना सरधना के कुलंजन निवासी साजिया से हुई थी।

शनिवार को शाकिब अपनी पत्नी साजिया, मां अजीजा और पिता के साथ कुलंजन जा रहा था।रास्ते में दौराला पहुंचने पर शाकिब ने परिवार को कहा कि उसे खतौली किसी काम से जाना है। इसके बाद उसने पत्नी और माता-पिता को कुलंजन भेज दिया। तीनों के जाने के बाद शाकिब दौराला चौराहे पर बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया और वहां से कूद गया।

विज्ञापन

भीड़ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शाकिब की पत्नी का फोन उसके मोबाइल पर आया, जिस पर पुलिस ने उन्हें पूरी जानकारी दी।

शाकिब की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन दौराला थाने पहुंचे और पुलिस से जानकारी ली। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की गई है। परिवार का कहना है कि घर में किसी तरह का विवाद नहीं था और पति-पत्नी के संबंध भी सामान्य थे। पुलिस अब आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें