सभी संस्करणों के ध्यानार्थ
मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में रछौती गांव के जैद को मक्का कोर्ट ने सुनाई सजा
मुंडाली थाना पुलिस ने परिजनों को पैरवी करने के लिए परिजनों को दिया नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव रछौती निवासी जैद को मादक पदार्थ की तस्करी में सऊदी अरब के मक्का की अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। जानकारी पर मुंडाली थाना पुलिस ने जैद के घर नोटिस दिया है। नोटिस में लिखा है कि यदि वह पैरवी करना चाहते हैं तो सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय और अदालत में संपर्क कर सकते हैं।
एसपी देहात डाॅ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जैद जेद्दाह सेंट्रल जेल सऊदी अरब में 15 जनवरी 2023 से बंद है। जैद पर मादक पदार्थ की तस्करी का आरोप लगने के बाद मक्का स्थित आपराधिक अदालत में सुनवाई हुई, जहां जैद को सजा-ए मौत सुनाई गुई। मामले में सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय से अनुमोदन की प्रक्रिया चल रही है।
मंत्रालय की ओर से एसएसपी मेरठ को भेजे गए पत्र में कहा गया है जैद के परिजनों तक जानकारी पहुंचा दें कि उसे मौत की सजा सुनाई गई है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा और एसपी देहात के आदेश पर मुंडाली थाना पुलिस ने जैद के घर जाकर पैरवी के लिए नोटिस दिया है। परिजनों ने पुलिस से सऊदी अरब जाकर पैरवी करने की बात कही है।