फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, दुष्कर्म के मुकदमे को लेकर था परेशान, ये है पूरा मामला

Thu, 25 Jun 2026 12:37 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना में साकिब का शव पड़ा मिला। उसके खिलाफ ब्रह्मपुरी निवासी युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज करा रखा था। परिजनों का आरोप है कि केस वापसी के लिए रुपयों की मांग की जा रही थी। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
साकिब की फाइल फोटो और मौके पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना नगर के जोगियान मोहल्ला निवासी साकिब (21) ने बुधवार देर रात सीने में गोली मारकर जान दे दी। उसका शव नंगला ऑर्डर तिराहे के निकट मिला। सूचना पर पहुंची सरधना थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतक के परिजनों ने एक युवती और उसके परिजनों पर मानसिक उत्पीड़न तथा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस जांच में लगी है।
विज्ञापन



 

परिजनों के अनुसार, साकिब पुत्र सैफुद्दीन कपड़ों की फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी युवती की ओर से पूर्व में साकिब और उसके भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद युवती और उसके परिजन लगातार रुपये मांग रहे थे। पिछले काफी समय से साकिब व उसके परिवार पर दबाव बना रहे थे। मृतक पक्ष का दावा है कि समझौते और केस वापस लेने के नाम पर रुपये की मांग की जा रही थी, जिससे साकिब मानसिक तनाव में था। इस मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर साकिब ने आत्महत्या कर ली। 
 

मृतक पक्ष ने कुछ पुलिसकर्मियों पर भी युवती के पक्ष में दबाव बनाने का आरोप लगाया है। हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
 

सीने में दिल के पास मारी गोली
बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे साकिब गोली लगी अवस्था में नंगला ऑर्डर तिराहे के पास पड़ा मिला। उसके सीने में बाएं ओर दिल के पास गोली लगी थी। जानकारी पाकर परिजन उसे सरधना सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि जिस हथियार से गोली मारी, वो देर रात तक पुलिस को नहीं मिला था।
विज्ञापन

अफसरों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ आशुतोष कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस प्रेम प्रसंग, आत्महत्या और अन्य सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। एसपी देहात का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें...
Meerut: दिल्ली रोड पर अपहरण का मामला उलझा, एसपी का दावा- कार में पहले से मौजूद थी महिला; बच्चा भी था सवार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें